World Health Day: जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य दिवस, ये है इस बार की थीम और मैसेज

World Health Day: जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य दिवस, ये है इस बार की थीम और मैसेज

सेहतराग टीम

स्वास्थ्य हमारे जीवन में सबसे पहले आता है। क्योंकि अगर हम स्वस्थ रहेंगे तभी कोई भी काम करेंगे। इसलिए तो कहा गया है कि हेल्थ इज वेल्थ। अर्थात हेल्थ सही है तभी हमारा जीवन भी सुचारू रूप से चलेगा। इसलिए इस बात से लोगों को रूबरू करवाने के लिए हर साल आज के दिन यानी 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरूआत 1950 में विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा की गई थी। इसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुकर करना है और हर साल इसका अलग-अलग थीम निर्धारित होता है जिसके माध्यम से लोग इस दिन के महत्व को समझते है।

पढ़ें- PCOS की शिकार महिलाओं को कोरोना संक्रमित होने का खतरा ज्यादा: शोध

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2021 की थीम

बता दें कि इस साल स्वास्थ्य दिवस का थीम है एक निष्पक्ष, स्वस्थ दुनिया का निर्माण। वहीं साल 2020  में सपोर्ट नर्सेज एंड मिडवाइव्स थीम रखी गई। यह कोविड-19 की जंग के खिलाफ दुनिया को स्वस्थ रखने के लिए बढ़ चढ़ कर भाग लेने वाले नर्सों और मिडवाइव्स के सम्मान में रखा गया था।

कब हुई थी इसकी शुरूआत

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसकी शुरुआत 7 अप्रैल 1948 को की थी। इतना ही नहीं इस दिन WHO की पहली सभी भी हुई थी। वहीं 1950 से हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाने लगा। इस साल जो स्वास्थ्य दिवस पड़ रहा है वो 71वां हेल्थ डे है। हर साल एक खास थीम का चुनाव होता है। साल 1995 की थीम की बात करें तो वह है- वैश्विक पोलियो उन्मूलन तब से अब तक इस घातक बीमारी से ज्यादातर देश मुक्त हो सके।

7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाने का कारण

दुनिया भर में लाखों-करोड़ों लोग दिल की बीमारी, कुष्ठ, टीबी, पोलियो, नेत्रहीनता, मलेरिया, एड्स जैसे भयानक रोगों के शिकार है। इसके साथ ही कोरोना का कहर भी तेजी से फैलता जा रहा है।  विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से पूर्ण स्वस्थ होना ही मानव स्वास्थ्य की परिभाषा है। जिसके कारण हर किसी को इसके तहत जागरुक करना है।

इसे भी पढ़ें-

यूपी सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस, कोरोना प्रभावित राज्यों से आने पर करवाना होगा टेस्ट

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।